LIVE UPDATE


क्यों इस बड़े सवाल का उत्तर देने से बचते नजर आए PCC चीफ भूपेश…..ना अटल समर्थकों के कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ दिखाई दी, ना ही अशोक अग्रवाल की गाली सुनाई दी…जाने क्या है पूरा मामला

वैसे तो पीसीसी चीफ भूपेश बघेल सबकी खबर रखने में माहिर माने जाते हैं | भाजपाइयों से लेकर सरकारी अफसरों तक सबकी खूब खबर रखते हैं, भाजपा या प्रशासनिक अफसर कब क्या कर रहे हैं या करने वाले हैं, इन तमाम सवालों का जवाब उनके पास होता है, लेकिन जब आज उनके सामने कांग्रेस पार्टी की सवाल की गई, तो इन बड़े मुद्दों पर  अनभिज्ञता जताते नजर आए, साथ ही ऐसे सवालों से बचते दिखाई दिए |

बता दें बिलासपुर प्रवास में पहुंचे पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन में मीडिया से चर्चा की | इस दौरान बघेल ईवीएम, अजीत जोगी के मामलों में डंके की चोट में जवाब देते नजर आए, लेकिन जब बात कांग्रेस पर आई, तो बघेल इन सवालों के जवाब देने से बचते दिखाई दिए | भूपेश बघेल से बिलासपुर विधानसभा के प्रत्याशी के नाम ऐलान के बाद कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ और शीर्ष नेताओं के खिलाफ नारेबाजी को लेकर सवाल पूछा गया तो बघेल पहले तो पुरे मामले में अनभिज्ञता दिखाया, फिर जब मीडिया से इसी सम्बन्ध में लगातार सवाल आने लगे तो बघेल ने जिला कांग्रेस कमिटी के माध्यम से मामले की जानकारी नहीं मिलने की बात कही, साथ ही जानकारी लेने की बात कही | इसी तरह से कांग्रेस भवन में ही कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल के बीच लड़ाई और अशोक अग्रवाल द्वारा ” देखता हूँ चुनाव कैसे जीतोगे” की धमकी से सम्बंधित सवाल पूछा गया तो बघेल इस मामले को भी पहले तो हँसते हुए टालने की कोशिश किये, लेकिन जब सवालों का सिलसिला जारी रहा तो बघेल ने मामले में जानकारी लेने की बात कही |

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि इससे थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी, जोगी कांग्रेस और सरकारी अफसर की खबर रखने को लेकर बड़ी बड़ी बातें डंके की चोट पर करते दिखाई दे रहे थे | बघेल ने इन मामलों में कहा कि हमें जानकारी है कि चुनावी परिणाम को देखते हुए प्रदेश में बड़ी संख्या में बड़े धनपशु पैर पसारने लगे हैं | विधायकों की खरीद फरोख्त की तैयारी चल रही है | जो पार्टी अंतागढ़, पाली तानाखार, गोवा जैसे जगहों में खरीद फरोख्त को अंजाम दे सकती है, वह छत्तीसगढ़ में भी देने की तैयारी चल रह है, साथ ही रमन सरकार चुनाव जीतने सरकारी मशीनरी का भी उपयोग कर रही है | कांग्रेस के शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, ना ही धमतरी, बेमेतरा में प्रकाश में आए मामलों पर कार्रवाई की जा रही है |

धमतरी  और बेमेतरा में इस तरह के मामले सामने आए हैं। स्ट्रांग रूम में लाइट,और सीसीटीवी कैमरे को लेकर भी शिकायतें हैं। स्ट्रांग रूम में सील किए गए और बिना सील किए गए ईवीएम एक साथ रखे गए हैं। अब तक एआरओ नियुक्त नहीं किया गया है। इन तमाम बातों पर लगातार शिकायतों के बाद कोई समधानकारक जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई है। कोर्ट ने इसे स्वीकार लिया है और इस पर सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सलियों के लिए लाई गई सर्विलेंस मशीन का उपयोग खरीद फरोख्त के लिए किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को सभी सर्विलेंस मशीन को अपने कब्जे में ले लेना चाहिए, इसके साथ ही भूपेश ने राज्य सरकार पर फोन टेपिंग का भी आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस के प्रत्याशियों और उनके रिश्तेदारों का फोन टेप कर रही है |

जोगी के मामले में बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कभी भी क्षेत्रीय पार्टी को सीट नहीं मिली है, अजीत जोगी को भी सीट नहीं मिल रही है | कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है, गठबंधन का तो सवाल कि नहीं उठता है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles