Big Breaking : हाईकोर्ट पहुंचा मतगणना का मामला!….VVPAT से मतगणना की मांग को लेकर कांग्रेस ने दायर की याचिका, स्पेशल बैंच ने की कांग्रेस की याचिका स्‍वीकार, काउंटिंग से एक दिन पहले मामले में होगी सुनवाई


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग में महज 5 दिन ही शेष रह गए हैं, काउंटिंग से पहले मतदान का मामला हाईकोर्ट पहुँच गया है | कांग्रेस ने हाईकोर्ट में आज एक याचिका लगाईं है, जिसमें निर्वाचन आयोग से मतगणना वीवीपैट के माध्यम से कराने की मांग की गई है, हाईकोर्ट ने कांग्रेस की याचिका को स्वीकार कर लिया है, 10 दिसम्बर को इस मामले की सुनवाई होगी |

बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार कांग्रेस निर्वाचन आयोग और भाजपा को ईवीएम की सुरक्षा और हैकिंग को लेकर घेरते नजर आ रही है | कांग्रेस के तरफ से आज कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है | जिसमें सुप्रीम कोर्ट और इलेक्शन कमीशन की गाईडलाइन का हवाला देते हुए 11 दिसम्बर को होने वाली मतगणना वीवीपैट से कराने की मांग की गई है | कांग्रेस की याचिका को हाईकोर्ट के स्पेशल बैंच ने स्वीकार कर लिया है, मामले की सुनवाई के लिए 10 तारीख तय किया गया है |

यह मामला पीसीसी के तरफ से गिरीश देवांगन ने दायर किया है | मामले दायर होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज़ हो गई है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp