Trending

महिला को हाथी ने पटका….महिला की पटक-पटक कर ले ली जान, तीन टुकड़ो में मिला शव, दहशत में ग्रामीण


धमतरी जिले के मगरलोड जंगल इलाके में हाथियों के दल ने उत्पात मचाया है । उत्पाती हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। तीन दंतैल हाथियों ने एक कमार महिला को फुटबॉल की तरह पटक पटककर मार डाला है। महिला का शव तीन अलग अलग स्थानों में पड़ा मिला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामला मगरलोड थाना इलाके का बताया जा रहा है। डीएफओ सातोविसा समाजदार ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार महिला हर दिन की तरह जंगल जा रही थी। इस दौरान महिला का सामना दंतैल से हो गया । महिला कुछ पाती इससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले से पहुंचे 3 दंतैल हाथी ने घटना को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुँची । सुबह महिला की शव को इकट्ठा कर मर्ग कायम कर पीएम के लिये भेज दिया गया |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp