LIVE UPDATE

Breaking : महिलाकर्मियों को अश्लील मैसेज भेजना जिला पंचायत CEO को पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाए गए संजय कन्नौजे, भेजे गए मंत्रालय

कोंडागांव जिला पंचायत सीईओ संजय कन्नौजे पर अश्लील चैट का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार एक्शन में नजर आ रही है, मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने संजय कन्नौजे की कोंडागांव जिला पंचायत सीईओ पद से छुट्टी कर दी गई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में उप सचिव बनाकर अटैच कर दिया है ।

बता दें कि संजय कन्नौजे पर जिला पंचायत में ही कार्यरत कई महिलाओं से आपत्तिजनक चैट करने का आरोप लगाई हुई थी, तीनों महिलाओं ने डा संजय कन्नौजे के खिलाफ FIR दर्ज कराने आज कोंडागांव थाने पहुंची थी । महिलाओं का आरोप था कि जिला पंचायत सीईओ उनसे अश्लील मैसेज करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं । जिला पंचायत सीईओ का कथित व्हाट्सएप मैसेज भी वायरल हो रहा है । जिन तीन महिलाओं ने आरोप लगाया है उनमें 2 महिलाएं तकनीकी सहायक और महिला सचिव के पद पर पदस्थ हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है, आदेश में कहा गया है कि डॉक्टर संजय कन्नौजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंडागांव की सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप सचिव मंत्रालय अटल नगर रायपुर के पद पर पदस्थ करता है |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *