छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल; 3 अफसरों के विभाग बदले, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी
आदेश के मुताबिक मनीष मिश्रा (रा.प्र.से.), उप सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।
भगवत जायसवाल राजस्व विभाग में
इसी तरह भगवत जायसवाल (रा.प्र.से.), उप सचिव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से स्थानांतरित करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में नई पदस्थापना दी गई है।
गुड़ लाल जगत को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग
वहीं गुड़ लाल जगत (रा.प्र.से.), उप सचिव का श्रम विभाग से तबादला किया गया है। उन्हें अब आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।
तीनों अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार तीनों अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विभागों में हुए इस फेरबदल के बाद अब संबंधित विभागों में उनकी नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी।
