CM साय ने संभाला मोर्चा: Blue Water हादसे में लापता युवक की तलाश के लिए Navy का स्पेशल ऑपरेशन, विशाखापट्टनम से आएगी 11 सदस्यीय टीम


रायपुर, 22 अगस्त 2026। ब्लू वाटर हादसे में डूबे युवक की तलाश के लिए अब भारतीय नौसेना की मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।

नौसेना की 11 सदस्यीय विशेष टीम में एक अधिकारी और 10 विशेषज्ञ नौसैनिक गोताखोर शामिल हैं। टीम को पानी के भीतर खोज और बचाव अभियानों में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। टीम के दोपहर करीब 2 से 3 बजे रायपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

CM साय के निर्देश पर जुटाए जा रहे सभी संसाधन

ब्लू वाटर दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री साय ने लापता युवक की तलाश के लिए हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अब भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोर दल की सहायता ली जा रही है।

नौसेना की टीम के आने से पानी के भीतर चलाए जा रहे खोज अभियान को और तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों की निगरानी में टीम द्वारा विशेष उपकरणों और प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp