LIVE UPDATE

मतदाता सूची का होगा आज अंतिम प्रकाशन….मतदाता देख सकते है अपना नाम….. प्रकाशन के बाद भी नाम जोड़ने और संशोधन के लिए कर सकते हैं आवेदन

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज शुक्रवार को की जाएगी | प्रदेश में कोई भी मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वे अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज शुक्रवार 22 फरवरी को किया जाएगा |
निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण के दौरान नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम विलोपित करने, मतदाता सूची में संशोधन जैसे आवेदनों का तत्परता से निराकरण किया गया। प्रदेश में कोई भी मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वे अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं और यदि ऐसे युवाओं का नाम नहीं जुड़ा है, तो वे अपना नाम निर्धारित प्रक्रिया के तहत जुड़वा सकते हैं। ऐसे कोई भी मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है, वे भी आनलाईन आवेदन करते हुए अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए मतदाता सेवा पोर्टल के लिंक https://www.nvsp.in/का उपयोग किया जा सकता है।

आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत निर्वाचन गतिविधियों से आमजन को जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयोग द्वारा मतदाता सत्यापन एवं सूचना कार्यक्रम VOTER VERIFICATION AND INFORMATION PROGRAMME (व्ही.व्ही.आई.पी) चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देशभर में चल रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को घर बैठे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा सूची में नाम सुधार करवाने के लिए यह सार्थक पहल की गई है। इसके तहत कॉल सेंटर की स्थापना देश के समस्त जिला मुख्यालयों में की गई है, जो आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से लैस हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन एड्रांयड एप्लिकेशन भी लांच किया है। एप्लिकेशन को गूगल के प्ले-स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल के प्ले-स्टोर पर जाकर VOTER HELPLINE सर्च करना होगा। मोबाइल एप को डाउनलोड कर अब मतदाता अपनी व्यक्तिगत जानकारी या मतदाता परिचय पत्र के जरिए मतदाता सूची में नाम देख सकते हैं। इसी कड़ी में आम मतदाताओं के लिए शार्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) की सुविधा शुरू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतदाता अपनी मतदाता सूची से संबंधित जानकारियाँ सिर्फ एक एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। आयोग की यह सेवा निःशुल्क है। इसके तहत मतदाता अपने मोबाइल से आयोग के निःशुल्क नंबर 1950 में एसएमएस कर अपनी प्राथमिक जानकारियाँ समेत निर्वाचन क्षेत्र, मतदान केन्द्र, सरल क्रमांक के साथ ही बूथ लेवल अधिकारी का मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू मतदाताओं से अपील की है कि उल्लेखित वेबसाईट पर मतदाता अपना नाम अवश्य चेक करें और यदि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना नहीं पाते हैं, तो तत्काल https://www.nvsp.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करें।

Related Articles