LIVE UPDATE

देखिए वीडियो : मंत्री अमर अग्रवाल को लेकर PCC चीफ भूपेश बघेल के तेवर गरम!…बोले – बेशर्मी की हद, इतना अहंकार जो ये कहे…

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल एक बार फिर मंत्री अमर अग्रवाल पर बहुत तल्ख़ शब्दों में निशाना साधा है | दो दिवसीय आभार यात्रा के दौरान कोलिहापुरी में सभा को संबोधित करते हुए भूपेश ने रमन सरकार हो हिटलरशाही सरकार बताते हुए जमकर बरसे, साथ ही भूपेश के जेल जाने के बाद मजबूती से खड़े एक एक कार्यकर्ताओं का ’आभार व्यक्त किया |

भूपेश ने कहा कि –

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी
CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी
May 15, 2026
रायपुर, 15 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 15 मई 2026, शुक्रवार का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री अमर अग्रवाल की बेशर्मी की हद है, बोलते हैं की कांग्रेसियों को काम मार पड़ी, और पड़नी थी | इतना अहंकार और मानवता शर्मशार कर जाए ऐसे मंत्री हैं, जो ये कहे कांग्रेसियों को और मार पड़नी चाहिए, ये उसी के लायक हैं | मतलब भाजपा जो कांग्रेस मुक्त भारत करना चाहते हैं, वो इसी तरह से करना चाहते हैं | पहले महात्मा गाँधी की हत्या, झीरम घाटी में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की हत्या, अब कांग्रेस भवन में घुसकर मरना चाहते हैं | 


बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल दो दिवसीय आभार यात्रा में कोलिहापुरी राजनांदगांव डोंगरगढ़ पहुंचे । इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर शहीद उदय मुदलियार शहीद अलानुर भिंसरा को श्रधंजलि अर्पित किए । डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिए । आभार यात्रा में निकले प्रदेश कांग्रेस भूपेश बघेल का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इस दौरान राज्य के भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई । इस दौरान कोलिहापुरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भुपेश बघेल ने कहा कि रमन सरकार के हिटलरशाही रवैये के ख़लिफ़ संघर्ष करने वाले साथियों से मिलने आया हूँ । आभार व्यक्त करने आया हूँ । कोलिहापुरी में स्व. चंदूलाल चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित करके कहा आभार यात्रा शुरू किया हूँ । मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन करके मां दंतेश्वरी देवी के श्री चरणों तक जाने का इरादा है।
छत्तीसगढ़ महतारी के स्वाभिमान एवं अस्तित्व की लड़ाई के लिए माँ बम्लेश्वरी से आशीर्वाद माँगा है । मां बम्लेश्वरी हम सभी को इस दमनकारी सरकार से लड़ते रहने की प्रेरणा प्रदान करे एवं छत्तीसगढ़ महतारी के स्वाभिमान को बचाए रखने की ताकत दे। राजनांदगांव के विशाल जनसमूह से मिले भव्य स्वागत से अभिभूत हूँ । यहाँ का प्रत्येक नागरिक यह विश्वास दिला रहा है कि राजनांदगांव से अब परिवर्तन का संदेशा आ गया है । राज्य के हिटलरशाही सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़े एक एक योद्धा का ’आभार व्यक्त करता हूँ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
May 15, 2026
बिलासपुर, 15 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को “छत्तीसगढ़ भाजपा कोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles