यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद का होगा शाही स्वागत, तिफरा से एक हजार कार्यकर्ता 500 बाइक में निकालेंगे रैली, नेहरू चौक से पैदल पहुंचेंगे सभा स्थल


पिछले 15 साल से राज्य में सत्ता से दूर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में युवाओं को लुभाने के लिए कल बिलासपुर में बड़ा शो करने जा रही है, ‘मैं भी बेरोजगार” कैम्पेन के तहत कल बिलासपुर में बेरोजगार युवा सम्मलेन किया जा रहा है, जिसमें युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव शिरकत करेंगे | कार्यक्रम में युथ कांग्रेस के साथ साथ दिग्गज कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे |
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव के आगमन में स्वागत को लेकर बिलासपुर यूथ कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है । छत्तीसगढ़ में केशव चंद की यह पहली जनसभा है इसलिए यूथ कांग्रेस के नेताओं को सभा को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी दी गई । बिलासपुर में स्वागत की तैयारियां शाही अंदाज में की जा रही है । यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने बताया कि केशव चंद नेहरू चौक से पदयात्रा करके मुंगेली नका स्थित सभा स्थल पहुंचेंगे | यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, महासचिव हीरा यादव ने बताया कि सभा से पहले तिफरा काली मंदिर से लेकर नेहरू चौक तक 500 बाइक रैली के साथ स्वागत करेंगे | इस दौरान रस्ते में कई जगहों पर स्वागत भी किया जायेगा |
इसके बाद मैं भी बेरोजगार हूँ कैम्पेन के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव युवा सम्मलेन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे | बिलासपुर यूथ कांग्रेस कि टीम कार्यक्रम कि तयारी में जोरशोर से जुटी हुई है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp