TS सिंहदेव ने जोगी कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान!…बोले – चुनाव से पहले या बाद में गठबंधन का सवाल ही नहीं, राहुल गांधी भी जोगी कांग्रेस से गठबंधन के लिए कहेंगे तो हाथ जोड़ लूंगा


नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव एकबार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंहदेव ने जोगी कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है । सिंहदेव ने चुनाव के बाद या पहले जोगी कांग्रेस से गठबंधन को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा –

त्रिशंकु स्थिति बनने पर जोगी कांग्रेस से गठबंधन से बेहतर होगा, फिर चुनाव हो। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं और यदि राहुल गांधी भी कहेंगे, तो मैं हाथ जोड़ लूंगा।

बता दें कि कांग्रेस जन घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव शनिवार को कबीरधाम पहुंचे हुए थे । यहां उन्होंने पंडरिया व कवर्धा समेत 3 गांवों में लोगों से चर्चा की ।

इससे पहले भी टीएस सिंहदेव कोरिया में जन घोषणा पत्र के दौरान जन संपर्क में कहा था कि यदि कांग्रेस से जोगी कांग्रेस का गठबंधन होता है, तो ऐसी स्थिति में में कांग्रेस से सन्यास ले लूंगा ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp