LIVE UPDATE

भूपेश सरकार ने पूर्व सीएम के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के खिलाफ दिए जांच के आदेश….प्रमुख सचिव पिल्ले करेंगी आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच

राज्य शासन ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच आदेश जारी किया है, इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव रेणु पिल्ले को सौंपा गया है।

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास तिवारी ने पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ मुख्य सचिव को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बिंदुवार तथ्यों को रखते हुए जांच की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने विनोद तिवारी के शिकायत पर जांच की आदेश जारी किया गया है, विकास तिवारी ने पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने सैकड़ों करोड़ रूपए की संपत्ति बनाई। इनमें नई दिल्ली के महारानी बाग इलाके में एफ-5 ब्लॉक के प्रथम तल में करीब 12 करोड़ रूपए का मकान शामिल है।

वही अमन सिंह का शिमला में एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के गेस्ट हाउस को करोड़ों रूपए में खरीदी, राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर पत्नी के नाम पर पांच सौ एकड़ की बेनामी संपत्ति की खरीदी शामिल है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि काफी बड़ी राशि दुबई के बैंकों में बेनामी जमा कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles