LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक जारी, VC के जरिए शामिल हुए CM भूपेश बघेल, कोरोना को लेकर हो रही चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ले​कर आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। पीएम की बैठक में छग की मांग को लेकर स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आर्थिक मदद की जरूरत है, सामग्री और अन्य व्यवस्थाएं छत्तीसगढ़ खुद कर लेगा।

उन्होंने कहा कि अब पहले की तरह सामग्री और बाकी चीजों की जरूरत नहीं है क्योंकि बाजार में कम दरों में सब कुछ उपलब्ध है। उन्होंने कहा​ कि केंद्र और अधिक आर्थिक मदद करे जिससे राज्य अपने संसाधन बढ़ा सके। अतिरिक्त आर्थिक मदद नहीं दे सकते तो हमारे जीएसटी का ही 800 करोड़ बकाया दे देवें।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से PM नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

वहीं बैठक में मंत्री TS सिंहदेव के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल, सुब्रत साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बता दें कि देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की गति बढ़ रही है जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अहम बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे संवाद कर रहे हैं, जिसमें कुछ राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों पर बात हो रही है। इसके अलावा सभी राज्यों के साथ कोरोना वैक्सीन के वितरण की नीति पर भी बात होगी। पिछले कुछ दिनों में वैक्सीन को लेकर दुनियाभर से सकारात्मक खबरें आई हैं, ऐसे में देश में इसपर मंथन शुरू हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *