LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, रिटायरमेंट उम्र को लेकर किया बड़ा ऐलान

7th Pay Commission की सिफारिशों के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सैलरी बढ़ोतरी को लेकर भले ही अभी घोषणा नहीं की गई हो, लेकिन सरकार ने लोकसभा में केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र को लेकर बड़ा बात कही। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में कोई कटौती नहीं करने वाली है। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल किए जाने के प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया।

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दरअसल पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरें चल रही थी कि मोदी सरकार रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव कर सकती है और सेवानिवृत्ति के उम्र को घटा सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने साफ किया केंद्रीय कर्मचारियों के रियाटायरमेंट उम्र को लेकर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार ने ऐसा कोई प्रस्‍ताव नहीं तैयार किया है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट उम्र में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) पेंशन नियमावली 1972 के प्रावधान के तहत अगर किसी कर्मचारी के प्रदर्शन को आधार मानते हुए उसे रिटायरमेंट देना चाहती है तो उसे रिटायर करने से 3 माह पहले नोटिस देना होगा। अगर नोटिस नहीं दिया गया है तो उसे 3 महीने की सैलरी और अलाउंस दिया जाएगा। लेकिन ये तब संभव है जब कर्मचारी किसी कृत्य के लिए दोषी पाया जाता है और जांच एजेंसियों उसे दोषी करार दोती है। अगर कर्मचारी का प्रदर्शन ठीक है तो उसे 60 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट मिलेगा। इस नियम में कोई बदलाव या रिटायरमेंट की उम्र में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि यह नियम केवल ग्रुप ए और ग्रुप बी के कर्मचारियों पर लागू होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1998 में बढ़ी थी रिटायरमेंट उम्र आपको बता दें कि साल 1998 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र में बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को 58 साल से बढ़ाकर 60 साल किया गया। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल जबकि डॉक्‍टर और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की उम्र 65 साल है। सरकार की ओर से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसके बाद कई राज्‍य सरकारों ने अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में बदलाव किया और 60 साल से बढ़ाकर 62 कर दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles