ब्रेकिंग : विधानसभा में BJP मुक्त हुआ बस्तर, चित्रकोट में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम की 17 हजार से बड़ी जीत… CM भूपेश ने कुछ इस अंदाज में ट्वीट कर ख़ुशी का किया इजहार
बस्तर के चित्रकोट उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं, इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम को 17 हजार से अधिक वोटों से रिकार्ड जीत मिली है, इस सीट पर दूसरे नंबर पर बीजेपी के लच्छूराम कश्यप को कांग्रेस के 62 हजार 50 वोटों के मुकाबले 44 हजार 197 वोट मिले हैं, चित्रकोट उपचुनाव के बाद विधानसभा में अब बीजेपी मुक्त बस्तर हो गया है, बस्तर संभाग की विधानसभा की सभी 12 सीटों पर अब कांग्रेस का कब्जा है |
चित्रकोट उपचुनाव के तहत गुरुवार को जगदलपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना हुई, सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में शुरू से ही कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम को बढ़त रही, बस्तर संभाग में हाल ही में हुए दंतेवाड़ा उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को बड़ी जीत मिली थी, देवती कर्मा ने 11 हजार से अधिक वोटों से बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को हराया था, इसके बाद अब चित्रकोट उपचुनाव में भी कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है |

निर्णायक बढ़त के बाद सीएम भूपेश बघेल ने चार शब्दों में ट्विट कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया है । सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट किया, इस ट्विट के साथ दो हैशटेग हैं, चित्रकोट उपचुनाव और इलेक्शन रिज़ल्ट 2019 |
दंतेश्वरी माई की जय।#चित्रकोट_उपचुनाव #ElectionResults2019
ये खबर भी पढ़ें…CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूलJanuary 20, 2025CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 24, 2019






