LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने इन IAS अफसरों को नये सिरे से जिलों की जिम्मेदारी सौंपी, जीएडी ने जारी की प्रभारी सचिवों की लिस्ट… महीने में एक बार जिलों का करना होगा दौरा, देखिये पूरी सूची

राज्य शासन ने नए सिरे से जिलों के प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की है । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार प्रभारी सचिवों को माह में कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर राज्य शासन के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी सचिव हर जिले के भ्रमण के संबंध में संक्षिप्त ब्यौरा प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे ।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को जिला धमतरी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को जिला सरगुजा तथा बलरामपुर और प्रमुख सचिव डाॅ. मनिन्दर कौर द्विवेदी को महासमुन्द तथा गरियाबंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव डाॅ. एम. गीता को जिला बेमेतरा तथा कबीरधाम, निहारिका बारिक को जिला बिलासपुर, सोनमणि बोरा को जिला बस्तर, डीडी सिंह को जिला दंतेवाड़ा, टीसी महावर को जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, रीता शांडिल्य को जिला मुंगेली, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को जिला दुर्ग, अविनाश चंपावत को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा तथा रायपुर, निरंजन दास को जिला जांजगीर-चांपा, प्रसन्ना आर. को जिला राजनांदगांव, उमेश अग्रवाल को जिला बालोद, अंबलगन पी. को जिला कोरबा, अलरमेलमंगई डी. को जिला रायगढ़, धनंजय देवांगन को जिला कांकेर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
April 25, 2026
Raipur: Public Relations Commissioner Rajat Bansal on Friday chaired a review meeting at the Samvad Office with officials from the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी प्रकार संचालक पी. दयानंद को जिला सूरजपुर, नीरज बंसोड को जिला सुकमा, संयुक्त सचिव नरेन्द्र दुग्गा को जिला कोरिया, प्रियंका शुक्ला को जिला नारायणपुर तथा कोण्डागांव, आयुक्त डाॅ. तंबोली अय्याज फकीर भाई को जिला बीजापुर और संयुक्त सचिव भोस्कर विलास संदीपान को जिला जशपुर का प्रभारी सचिव बनाया गया हैै ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
April 30, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles