LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : गुजरात कैडर के IPS अनूप कुमार सिंह बने NSG के नये प्रमुख, 1985 बैच के हैं IPS अफसर

गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है |

शुक्रवार को आये एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह की ‘ब्लैक कैट्स कमांडो’ बल के डीजी के तौर पर नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है, यह पद तेलंगाना कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुदीप लखटकिया की सेवानिवृत्ति के बाद पिछले दो महीने से खाली पड़ा था | कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति पद संभालने की तारीख से 30 सितंबर 2020 तक या अगले आदेश तक होगी |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनएसजी की स्थापना 1984 में आतंकवादी तथा हाइजैक जैसी घटनाओं से निपटने में संघीय आकस्मिक बल के तौर पर हुई थी, इस बल के कमांडो के देशभर में पांच केंद्रों में हैं, इसके अलावा उनका मुख्य कार्यालय गुड़गांव के मानेसर में है, वे कुछ हाई प्रोफाइल वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में भी तैनात हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *