LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, रूस को भी पीछे छोड़ा…..देश में कोरोना मरीजों की संख्या 7 लाख के करीब

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित केस के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. रूस को पीछे छोड़ भारत कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीसरे पायदान पर आ गया. हालांकि अब भी अमेरिका और ब्राजील इस मामले में भारत से आगे हैं. पाकिस्तान 12वें पायदान पर है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत में इस समय 687,760 कोरोना मरीज हैं जबकि रूस में अब तक 681,251 संक्रमित केस सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 13 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं. इस दौरान कुल 13,856 मामले दर्ज किए गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि रूस में अभी 681,251 केस हैं जिसमें पिछले 24 घंटे में 6,736 मामले सामने आए. तीसरे स्थान पर पहुंचे भारत से आगे अब सिर्प अमेरिका और ब्राजील रह गए हैं. हालांकि इन दोनों देशों में कोरोना संक्रमण के केस भारत में कुल संक्रमण केस की तुलना में दोगुना से कहीं ज्यादा है.

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा त्रस्त देश अमेरिका है जहां पर अब तक 29 लाख से ज्यादा यानी 2,953,014 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 17,244 नए केस सामने आए. अमेरिका में अब तक 132,382 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमेरिका के बाद ब्राजील का नंबर है और वहां 1,578,376 कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जबकि इनमें से 64,365 लोगों की मौत हो चुकी है. तीसरे पायदान पर पहुंचे भारत में कुल 687,760 केस दर्ज हो चुके हैं जिसमें 19,568 लोगों की जान जा चुकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles