LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले….सहकारी बैंकों को RBI के दायरे में लाने के लिए अध्यादेश लाया जाएगा, शिशु लोन पर ब्याज में 2% छूट, ये हैं 5 बड़े निर्णय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय मंत्रीमंडल की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. पीएम मोदी ने कैबिनेट फैसलों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि करोड़ों भारतीय निर्णय से लाभान्वित होंगे.

इस बैठक में अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार, को-ऑपरेटिव बैंक की निगरानी, कुशीनगर अंतराराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंजूरी, शिशु लोन पर 2 फीसदी ब्याज छूट देने जैसे निर्णय लिए गए. आइए जानते हैं केंद्रीय कैबिनेट ने क्या-क्या महत्वपूर्ण फैसले लिए.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1- को-ऑपरेटिव बैंक अब RBI की निगरानी में

अब देश के सभी सहकारी बैंक (अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक हो या मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक) रिजर्व बैंक की निगरानी में आएंगे. अभी देश में 1482 अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक और 58 मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक हैं. सरकार का कहना है कि इन बैंकों के आरबीआई की निगरानी में आने के बाद 8.6 करोड़ से अधिक जमाकर्ताओं को भरोसा मिलेगा. यह आश्वासन मिलेगा कि उनका बैंकों में जमा 4.84 लाख करोड़ रुपया सुरक्षित है.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2- शिशु मुद्रा लोन पर 2% ब्याज छूट 

शिशु मुद्रा लोन धारकों को मोदी सरकार ने राहत दी है. इस लोन पर 2 फीसदी के ब्याज छूट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को मंजूरी दे दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के तहत ही इसका ऐलान किया था. कैबिनेट के निर्णय के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘मुद्रा के शिशु लोन पर 2 फीसदी ब्याज छूट देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूर किया है. करोड़ों लाभार्थियों को अब 2 फीसदी की ब्याज छूट मिलेगी.’

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3- अंतरिक्ष क्षेत्र अब निजी कंपनियों के लिए खुला 

अंतरिक्ष जगत को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए छात्रों और निजी कंपनियों के लिए भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने का ऐलान किया है. अंतरिक्ष गतिविधियों के समस्त क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरिक्ष क्षेत्र में दूरगामी सुधारों को मंजूरी दे दी.

4- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंजूरी 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस फैसले से बौद्ध धर्म के विदेशों में रहने वाले अनुयायियों को कुशीनगर आने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि थाईलैंड, जापान, वियतनाम, श्रीलंका जैसे देशों से बहुत से अनुयायी यहां आना चाहते हैं. कुशीनगर महात्मा बुद्ध की निर्वाण स्थली है, इसलिए अब ये अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित होगा.

5- पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास फंड

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 15,000 करोड़ रुपये के पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास फंड (एएचआईडीएफ) की स्थापना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. पीएम ने कहा कि ये हमारे मेहनती किसानों की आय को बढ़ावा देगा. साथ ही निवेश और क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे विशेष रूप से डेयरियों में एक प्रोत्साहन मिलेगा.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *