ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी….चक्रवात के असर से छाया रहेगा घना कोहरा, बढ़ेगी ठंड


बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है, अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, पिछले दो दिनों  से छत्तीसगढ़ के अंधिकांश जगहों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है ।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सिस्टम बना हुआ हैं । जिसमें हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी विदर्भ, बिहार और उसके आसपास का उपरी चक्रवात और मराठवाड़ा के आसपास का चक्रवाती घेरा बना हुआ है । जिसके चलते प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है ।

इन सिस्टम की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है । इनमें दुर्ग, कवर्धा, बेमेतरा, बस्तर सहित अन्य जिला शामिल है । जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होगी। वहीं बदले मौसम की वजह से सभी जगहों में घना कोहरा छाया रहेगा ।

शुक्रवार को राजधानी रायपुर में जहां रूक-रूक कर दिनभर हल्की बारिश होती रही । वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में अच्छी खासी बारिश होने से तापमान में एकदम से कमी आ गई। लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ । फिलहाल प्रदेश के लोगों को अभी बारिश और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp