LIVE UPDATE

बीजेपी की स्मृति आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, जांजगीर-चांपा सहित कई सभाओं को करेंगी सम्बोधित,

अगले सप्ताह होने वाली दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को रिझाने अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने कांग्रेस सहित बीजेपी के स्टार प्रचारक भी लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आज  बीजेपी स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है, केंद्रीय मंत्री ईरानी आज 13 नवम्बर मंगलवार को दिल्ली से स्वामी विवेकानंद विमानतल से दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगीं |

बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार करने बीजेपी स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार स्मृति ईरानी स्वामी विवेकानंद विमानतल दिल्ली से आज दोपहर 12 बजे  रायपुर पहुचेंगी,  इसके बाद फिर वहां से दोपहर 1.55 बजे जैजैपुर विधानसभा,जांजगीर-चांपा जाएंगी, उसके बाद वहां की सभा को सम्बोधित करने के बाद दोपहर  3.10 बजे बाजार चौक धमधा विधानसभा साजा, जिला दुर्ग पहुचेंगी, फिर उसके बाद शाम 4.10 बजे हथौद करहीबदर, संजारी बालोद विधानसभा जिला बालोद में चुनावी आम सभा को सम्बोधित करेंगे, बालोद में आमसभा को सम्बोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शाम 5.25 बजे अर्जुंदा गुण्डरदेही विधानसभा, जिला बालोद में विशाल आमसभाओं को सम्बोधित करेंगी,  फिर वहां से स्मृति ईरानी शाम 7.30 बजे रायपुर पहुंचेंगीं जिसके बाद वे  शाम 7:40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles