LIVE UPDATE

बिलासपुर में PM मोदी ने राहुल गाँधी पर कसा तंज, बोले – घोषणा पत्र में जनता से ज्यादा “नामदार” को महत्व, 150 बार ‘सर’ कहा गया…. जो मां-बेटे जमानत पर घूम रहे, वो आज मोदी को सर्टिफिकेट दे रहे हैं : 
मोदी 


छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के लिए 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, इस बीच, दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार अब भी जारी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ी रैली को संबोधित किया |
बिलासपुर की रैली में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर तंज कसते हुए कहा कि

छत्तीसगढ़ के लिए जब कांग्रेस घोषणा पत्र जारी कर रही थी, तो नामदार के लिए 150 बार ‘सर’ का प्रयोग किया गया, प्रधानमंत्री ने कहा कि जो मां-बेटे रुपयों की हेरा-फेरी पर जमानत पर घूम रहे हैं वो आज मोदी को प्रमाण पत्र दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण ही फर्जी कंपनियां पकड़ी गई, उसी वजह से आपको जमानत पर रहना पड़ रहा है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के लिए पैसा पहले भी था, लेकिन पहले लोगों के बिस्तर के नीचे दबे हुए थे, ये नोटबंदी के कारण ही रुपया पैसा आया, जिसके कारण आज विकास हो रहा है, कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली से 1 रुपया निकलता है, तो 15 पैसा पहुंचता है बीच में कौन-सा पंजा 85 पैसा ले जाता था, उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण ही ये पैसा बाहर निकला है |
बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के लिए 8 जिलों की 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, जबकि बाकी 72 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, प्रधानमंत्री की ये रैली बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles