LIVE UPDATE

Big Breaking : बिलासपुर से शैलेश पांडेय बड़ी बढ़त की ओर , BJP के कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल 5440 मतों से पीछे

सुबह से छायी हुई बादल अब धीरे-धीरे साफ होते हुए नजर आ रही है, एक लम्बे समय के बाद कांग्रेस बिलासपुर में वापसी करते हुए दिखाई दे रही है, प्रदेश के कद्दावर मंत्री बिलासपुर से चार बार के विधायक अमर अग्रवाल काफी पीछे चल रहे है, अब तक हुए छठवें राउंड में शैलेश पांडेय मंत्री अमर अग्रवाल से 2994 मतों से आगे चल रहे थे, छटवे राउंड की गणना में अमर अग्रवाल को 21118 मत मिला है, जबकि शैलेश पांडेय को अभी 24112 को अभी मत मिला है | सातवें राऊंड की रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें शैलेश पाण्डेय तक़रीबन 5400 वोटों से आगे चल रहे हैं |

 

 बता दें कि सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड से ही शैलेश पांडेय आगे चल रहे थे, दूसरे राउंड में जहां शैलेश पांडेय को  १६८०९ मत मिला था वही मंत्री अमर अग्रवाल को 14966 मत हासिल हुआ था, वही तीसरे चौथे राउंड में फिर बढ़त बनाते हुए शैलेश पांडेय को 20114 मत मिला था, वही मंत्री अमर अग्रवाल को 18511 मत मिला था |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles