बिग ब्रेकिंग : भूपेश सरकार ने दिया अफसरों को निर्देश, कल से सरकारी कामकाज शुरू कीजिए….पढ़िए सरकार का आदेश

गौरतलब है कि पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है। कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉक डाउन लागू किया था जो अभी जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर यह सुझाव दिया कि क्या अभी इस महामारी से लड़ने के लिए लॉक डाउन जरूरी है? इस दौरान सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के द्वारा 2 हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की गई है। जाहिर सी बात है कि देश में चल रहे लोगों के बीच सरकारी कामकाज का होना भी अत्यंत आवश्यक है। संभवतः इसी को देखते हुए सरकार ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सोमवार से मंत्रालय में कामकाज शुरू करें।

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रिमतों के आंकड़े भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं । अब इसे देखते हुए इस बीच सरकार ने आदेश दिया है कि मंत्रालयों के कामकाज सुचारू रूप से शुरू कर दिए जाएं । अधिकारियों को कहा गया है कि सोमवार से अपने निवास से ही शासकीय कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था सहित कार्य संपादन शुरू करें दें।

Related Articles