मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल आएंगे बिलासपुर….विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल…मंत्री रविंद्र चौबे, मो.अकबर भी रहेंगे मौजूद


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रविवार को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे | मुख्यमंत्री के साथ मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर भी मौजूद रहेंगे | सीएम भूपेश बृहस्पति बाजार में बी.आर.यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना होंगे |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वे सुबह 11 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित 50 वर्ष की विधि व्यवसाय की सेवा पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ वे महाधिवक्ता कार्यालय में द्वितीय एवं तृतीय तल के निर्माण हेतु शिलालेख का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाधिवक्ता कार्यालय की वेबसाईट, मोबाईल एप लोकार्पण और समस्त नस्तियों एवं दस्तावेजों के डिजिटलाईजेशन का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री महाधिवक्ता कार्यालय में पुनर्निर्मित सभाकक्ष एवं नवनिर्मित विधि अधिकारी कक्षों का उद्घाटन भी करेंगे।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायाधिपति पी.आर.रामचन्द्र मेनन एवं समस्त न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रविन्द्र चौबे एवं मोहम्मद अकबर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाधिवक्ता सतीशचन्द्र वर्मा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे रामभाटा जिला रायगढ़ के लिये हेलीकॉफ्टर से रवाना होंगे। वहां से वे दोपहर 2 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 बजे बृहस्पति बाजार स्थित स्व. बी.आर.यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर से रायपुर |

मुख्यमंत्री यहां से रवाना होकर 12.40 बजे जिन्दल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे तथा यहां से रामभाटा पहुंचकर सेंट माईकल इंगलिश मिडियम स्कूल का उद्घाटन करेंगे। वे यहां से रवाना होकर 2 बजे एस.ई.सी.एल. हेलीपेड बिलासपुर आएंगे तथा यहां से छत्तीसगढ़ भवन जाएंगे। वे 3 बजे से बृहस्पति बाजार में बी.आर.यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे एस.ई.सी.एल. हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp