LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 4 और कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज, रायपुर AIIMS में अब 6 एक्टिव केस….स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रदेश में अब तक कुल 59 संक्रमित पाए गए, अभी तक 53 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके

त्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 4 और मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। एम्स से सोमवार को उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। यह सभी ठीक हुए मरीज कवर्धा और सूरजपुर से आए थे। इससे पहले भी रविवार को 6 और शनिवार को 5 शनिवार को डिस्चार्ज हुए थे। प्रदेश में अब 6 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 59 संक्रमित पाए गए। अभी तक 53 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थय मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी

प्रदेश के लिए अच्छी बात यह है कि अभी तक यहां ऐसा कोई भी मरीज नही है जिसकी हालत गंभीर हो, उम्मीद है कि ये लोग भी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट जाएंगे । बता दें कि प्रदेश में कुल 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अब 6 मरीज बचे हैं। जिनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles