बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए पाॅजिटिव केस आए सामने, कटघोरा में कोरोना के 4 नए संक्रमितों की पुष्टि….बिलासपुर में भी 1 कोरोना पाॅजिटिव केस


छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है । रविवार को छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट बन चुके कटघोरा से एकबार फिर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां 4 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है । इसके साथ ही बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमित एक नया मरीज मिला है । इस तरह से कोरोना के 5 नए मामले सामने आ गए हैं, अब छत्तीसगढ़ में कोरोना प्रभावितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है । कोरोबा में पिछले 12 घंटे में 11 नये मरीज मिले हैं, लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है, बिलासपुर से एक कोरोना की महिला मरीज मिला है ।  वो महिला बिलासपुर के मुस्लिम बहुल इलाके की रहने वाली है ।

बताया जा रहा है कि कटघोरा के सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हो गई है । बता दें कि शनिवार रात भी कटघोरा से 7 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें दो महिल और 5 पुरूष शामिल थे। फिलहाल सभी संक्रमितों को रायपुर एम्स लाने की तैयारी की जा रही है।
वही बिलासपुर से ये दूसरा कोरोना का मरीज है, इससे पहले एक युवती को भी भर्ती कराया गया था, जो अब स्वस्थ्य हो चुकी है ।

छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा मामले कटघोरा से सामने आए हैं. वहां कोरोना पाॅजिटिव केस 20 तक पहुंच गया है, वहीं रायपुर में 5, कोरबा में 2, भिलाई में 1 और राजनांदगांव से 1 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और कोरबा के मरीजों की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp