LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : एम्स और मेकाहारा के सभी वेंटिलेटर बेड भरे, माना के वेंटिलेटर बेड को आज से शुरू किया जा रहा….. CMHO ने कहा – कमर दर्द, सुस्ती व कमजोरी भी है लक्षण, स्थिति पहले से भयानक…..देखिये CMHO का पूरा इंटरव्यू – VIDEO

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार तेज़ी से बढ़ रही है, प्रदेश में अब हर दिन दो हजार से अधिक कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने लगे हैं, प्रदेश में रायपुर और दुर्ग कोरोना के नये हॉटस्पॉट बन चुके हैं, राजधानी रायपुर के सरकारी अस्पतालों में अब बेड करीब-करीब भरते जा रहे हैं । रायपुर की सीएमएचओ मीरा बघेल ने राजधानी में कोरोना की स्थिति को बेहद भयावह बताया है। मीरा बघेल ने बताया है कि राजधानी के दो बड़े अस्पतालों में अब वैंटिलेटर के बेड भर चुके हैं, अब तीसरे अस्पताल में मरीजों को भेजा जा रहा है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीज को देखते हुए सीएमएचओ मीरा बघेल ने अपने वीडियो संदेश जारी करके आमजनों से अपील की है, उन्होंने अपने वीडियो सन्देश में कहा है कि

वर्तमान में एम्स और मेकाहारा के सारे वैंटिलेटर बेड भर चुके हैं, माना के वेंटिलेटर बेड को आज से शुरू किया जा रहा है। ये एक बहुत ही भयानक स्थिति है | उन्होंने कहा कि कोरोना ने पिछली बार की तुलना में इस बार अपने लक्षण काफी बदल लिये हैं, अगर कमर में दर्द है, या फिर शरीर में दर्द है तो ये भी कोरोना के लक्षण हो सकता है, उसी तरह चार-पांच दिनों से सुस्ती, कमजोरी आ रही है, तो आप नहीं सोच पायेंगे कि ये कोरोना के लक्षण हैं, लेकिन ये भी कोरोना के लक्षण हैं। अगर इन लक्षणों को इन्नोर करते हैं या जांच नहीं कराते हैं तो आपकी जान बचाना बेहद मुश्किल हो जाती है, लक्षणों को इग्नोर करते हैं, देर से जांच कराते हैं, मरीजों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे लक्षण में तुरंत जाँच कराकर बचा जा सकता है |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CMHO ने कहा – कमर दर्द, सुस्ती व कमजोरी भी है लक्षण, स्थिति पहले से भयानक…..देखिये CMHO का पूरा इंटरव्यू – VIDEO

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *