देश - विदेश

2665 नये मरीज, 22 मौतें : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार ने डराया….7 दिन में दोगुनी हुई रफ्तार, हॉटस्पॉट बना रायपुर और दुर्ग


छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रदेश में बुधवार को 2665 नए मामले सामने आए हैं. जिनमें से सर्वाधिक मरीज दुर्ग के हैं. दुर्ग में एक दिन में 988 कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं 22 लोगों की मौत हुई है. 560 मरीज स्वस्थ हुए हैं ।

वर्तमान में राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संखया 15,307 हैं. कोरोना के मामले में दुर्ग जिला हॉटस्पॉटब बना हुआ है. यहां से लगातार कोरोना के सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं. राज्य में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,34778 हो चुका है.दुर्ग में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 34,682 हो गई है. 

बता दें कि पिछले एक तीन दिनों से 2दो हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा नए केस दुर्ग और रायपुर से सामने आए थे । इसे देखते हुए रायपुर के कई इलाकों को कंटेंटमेंट जोन बना दिया गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp