LIVE UPDATE

बस्तर के कोंडागांव पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन….‘कबाड़ से जुगाड़’ में बने सामान देख बच्चों को दी शाबासी…बच्चों से पूछे कई रोचक प्रश्न

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज बस्तर प्रवास के दौरान कोण्डागांव के भेलवापदर वार्ड स्थित प्राथमिक शाला के परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया । इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित घरेलू एवं अनुपयोगी सामग्री से बने विभिन्न उपकरणों के मॉडल की राज्यपाल ने सराहना की । इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा कृषि यंत्र पर्यावरण उपकरण, सोलर कुकर, मटका फ्रिज, सूक्ष्मदर्शी यंत्र, घरेलू वैक्यूम क्लीनर के मॉडल तैयार किए गए थे। अवलोकन के दौरान राज्यपाल ने इन सामग्रियों की उपयोगिता के बारे में बच्चों से प्रश्न पूछे और सही उत्तर बताने पर शाबासी दी।

इस मौके पर जिला कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने बताया कि जिले की शालाओं में छात्रों की प्रतिभा को तराशने के लिए अनुपयोगी सामानों से विभिन्न सामग्रियाँ एवं कलाकृतियां तैयार करने के लिए उन्हें विशेष रुप से प्रोत्साहित किया जाता है और अन्य अवसरों पर इनकी प्रदर्शनियां भी लगाई जाती है जिससे की उनकी कल्पनाशीलता को बढ़ावा मिल सके और इस प्रदर्शनी को ‘‘कबाड़ से जुगाड़‘‘ की संज्ञा दी गई है। इसके साथ ही राज्यपाल के समक्ष पहली और दूसरी के नन्हें बच्चों ने प्रार्थना एवं वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया । राज्यपाल ने सभी बच्चों को चाकलेट वितरित की। राज्यपाल ने स्कूल में निरीक्षण के दौरान बच्चों में दंत रोग की समस्या की ओर जिला कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया । इस पर कलेक्टर द्वारा जिला अस्पताल के दंत चिकित्सकों की टीम को बच्चों के परीक्षण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बस्तर संभाग के कमिश्नर धनंजय देवांगन, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुजूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles