LIVE UPDATE

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 28 को पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल गांधी, आभार रैली में होंगे शामिल…. किसानों को बाटेंगे ऋणमुक्त पत्र, तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने बाद पहली बार जनसभा को सम्बोधित करने छत्तीसगढ़ आ रहे है कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारी में जुट गई है | मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 28 जनवरी को राजधानी के नया रायपुर आएंगे, जहां पर वे राज्योत्सव स्थल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे |

पार्टी सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे | अपने एक दिवसीय दौरे में राहुल गांधी राजधानी के नया रायपुर राज्योत्सव स्थल में जनसभा सभा को सम्बोधित करने के बाद बस्तर संभाग में आयोजित कार्य्रकम में शामिल होंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित करने के साथ ही किसानों को ऋणमुक्त पत्र प्रदान करेंगे | राहुल की  इस सभा में हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है | वही जनसभा स्थल में विशाल डोम बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई है | पुलिस टीम भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी हुई है |

राहुल गांधी का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जाना रहा है | बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ दौरा किया था | प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में जनसभा लिए थे  |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles