LIVE UPDATE

प्रदेश कांग्रेस की आज दिल्ली में अहम् बैठक!….सरकार बनने की संभावनाओं को लेकर राहुल गांधी करेंगे चर्चा, पुनिया समेत दिग्गज नेता देंगे 90 विधानसभा की रिपोर्ट

काउंटिंग से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी अहम् बैठक लेने जा रहे हैं | बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव समेत प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे, वही प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया पहले से ही दिल्ली में है |
बताया जा रहा है कि कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस से छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई विधानसभा चुनाव के बारे में फीडबैक ले सकते है, वही प्रदेश में सरकार बनाने के बारे में भी चर्चा कर सकते है |

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया प्रत्याशियों द्वारा दी गई फीडबैक के बारे में राहुल गांधी को जानकारी देंगे | चुनाव संपन्न होने के बाद राहुल गांधी ने भी प्रदेश में सर्वे कराया था, सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक सीट कांग्रेस जीत रही है | बैठक दोपहर 2 बजे के करीब होने की जानकारी मिल रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए सर्वे और प्रत्याशियों द्वारा दिए गए रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 54-55 सीट जीत रही है, और किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 45 सीट की जरुरत होती है, लिहाजा पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही हैं | बता दें कि 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने वाला है उस दिन साफ हो जाएगा की छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बन रही है |

ताम्रध्वज साहू को बैठक में नहीं बुलाया गया
सीडब्लूसी के मेंबर सांसद ताम्रध्वज साहू को बैठक में नहीं बुलाने की जानकारी मिल रही है | मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली में होने वाली बैठक की ताम्रध्वज साहू की जानकारी नहीं दी गई है, जानकारी के अनुसार फिलहाल ताम्रध्वज साहू दिल्ली में हैं, आज राजस्थान के दौरे में रहेंगे | बैठक में नहीं बुलाना कांग्रेस में चर्चा का विषय बना हुआ है  |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles