LIVE UPDATE

पूर्व IAS OP चौधरी शक के घेरे में…..जमीनों के अदला बदली….कम दामों में रसूखदारों को जमीन बेचने मामले की जांच करेंगे एडिशनल चीफ सेक्रेटरी खेतान

प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद पूर्व बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों के परत धीरे-धीरे खुलती जा रही है, जमीन की अदला बदली और करोड़ों की जमीन को कौड़ियों की दाम बेचने के मामले में पूर्व आईएएस बीजेपी नेता ओपी चौधरी की भूमिका की जांच अब एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सीके खेतान करेंगे |

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सीके खेतान को दंतेवाड़ा में हुए जमीन के अदला बदली और करोड़ों के जमीन को रसूखदारों को कम दाम में बेचने के मामले की जांच करने के लिए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सीके खेतान जांच प्राधिकारी नियुक्त किया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीके खेतान इस मामले की जांच इन बिंदुओं पर करेंगे
1. किन-किन परिस्थितियों में तत्कालीन कलेक्टर एवं तहसीलदार, दंतेवाड़ा ने राजस्व प्रकरण में जल्दबाजी से कार्यवाही करते हुए आदेश 25.04.2013 को पारित किया गया है |
2. क्या उपरोक्त अधिकारियों द्वारा ऐसी कार्यवाही किसी निहित उद्देश्य से की गई |
3 माननीय न्यायालय द्वारा पारित उक्त आदेश की विभिन्न कालकाओं में की गई टिप्पणियों पर भी जांच की जाए |

बता दें कि दंतेवाड़ा जिला पंचायत के पास वैधनाथ नाम के व्यक्ति की 3.67 एकड़ कृषि भूमि थी, जिसे चार रसूखदारों ने खरीद कर मात्र 10 लाख में खरीद कर जिला प्रशासन के साथ जमीन की अदला-बदली करते हुए बस स्टैंड के पास करोड़ों की जमीन और कृषि भूमि हथिया लिया था | इस दौरान ओपी चौधरी 2011 में दंतेवाड़ा के जिला कलेक्टर थे, बताया जा रहा है कि मार्च 2013 में तहसीलदार, पटवारी,एसडीएम ने मात्र 15 दिनों के भीतर जमीन की अदला-बदली की प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles