LIVE UPDATE
Trending

नेशनल हेराल्ड केस : यंग इंडियन ऑफिस को ED ने किया सील, कांग्रेस मुख्यालय और सोनिया गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है. मंगलवार को छापेमारी के बाद ईडी ने दिल्ली में यंग इंडियन कंपनी के परिसर को ‘अस्थायी रूप से सील’ कर दिया. एजेंसी ने कहा कि परिसर को फिलहाल इजाजत लेने के बाद ही खोला जा सकता है.

इस बीच अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसकी खबर मिलते ही मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम और अन्य नेता कांग्रेस ऑफिस पहुंचे हैं. सलमान ख़ुर्शीद ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि अचानक बैरिकेडिंग की वजह क्या है?

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, आज ईडी की टीम कांग्रेस मुख्यालय पहुंच सकती है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने वीडियो ट्वीट कर कहा,”दिल्ली पुलिस द्वारा AICC मुख्यालय का रास्ता रोकना अपवाद के बजाय आदर्श बन गया है! उन्होंने ऐसा क्यों किया यह रहस्यमय है…”

वहीं राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर को दिल्ली पुलिस ने घेर लिया है. खड़गे एन्टी डोपिंग बिल पर बोलने के लिए खड़े हुए थे. खड़गे इससे ज़्यादा कुछ कह पाते इसके पहले ही अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे उपसभापति हरिवंश ने उनसे विषय पर बोलने के लिए कहा. 

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसपर खड़गे ने कहा कि वो बिल का समर्थन कर रहे हैं लेकिन अगर सदन में इन मामलों को नहीं उठाएंगे तो कहां उठाएंगे? इसके बाद सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खड़गे केवल आरोप लगा रहे हैं , जबकि क़ानून व्यवस्था का मामला क़ानून का है.

कांग्रेस का ट्वीट

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ”सत्य की आवाज़ नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से. गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से. नेशनल हेराल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है. पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएंगे.”

सोनिया गांधी से हो चुकी है पूछताछ

ईडी ने नेशनल हेराल्ड- एजेएल-यंग इंडियन करार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के तहत मंगलवार को दिल्ली के आईटीओ के नजदीक बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हेराल्ड हाउस में नेशनल हेराल्ड के कार्यालय सहित कई ठिकानों पर छापा मारा था. नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) करती है और इस कंपनी की हिस्सेदारी यंग इंडियन के पास है. नेशनल हेराल्ड एजेएल के नाम से पंजीकृत है.

मनी लॉन्ड्रिंग के इसी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी से कई घंटों की पूछताछ हो चुकी है.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *