LIVE UPDATE

नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे आज CM भूपेश….PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात…..छत्तीसगढ़ के लिए मांग सकते है विशेष पैकेज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे, बैठक खत्म होने के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे | बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश आज नीति आयोग की बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकते है |

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए कल वे दोपहर 2.50 बजे नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे | बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल पीएम मोदी से छत्तीसगढ़ के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकते है | साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों को सम्मान निधि योजना के लिए भी चर्चा कर सकते है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीति आयोग की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बफ्घेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे | बता दें कि प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल नहीं हो पाए थे, जिसके बाद सीएम भूपेश ने पत्र लिखकर पीएम को पत्र लिखकर मुलाकात के लिए समय मांगा था |

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री मोदी से वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त पट्टाधारी कृषकों को भी लघु एवं सीमांत कृषकों की तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने की मांग रख सकते हैं। इसके अलावा बैलाडीला खदान को लेकर एनएमडीसी के ताजा मुद्दे पर भी सीएम अपनी बात रख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *