द बाबूस न्यूज़

नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर IPS ऑफिसर ने विरोध में इस्तीफा दिया….चार महीने पहले दिया था VRS का आवेदन


राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक बहुमत से पारित हो गया है, जैसे ही राज्यसभा में विधेयक पारित हुआ वैसे ही मुंबई के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी अब्दुर रहमान ने अपना इस्तीफा दे दिया |

बता दें, राज्यसभा में इस बिल के पक्ष में कुल 230 वोट पड़े, जिसमें पक्ष में 125 वोट और विपक्ष में 105 वोट पड़े, गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक चर्चा के लिए राज्यसभा में पेश करते हुए कहा कि भारत के मुसलमान देश के नागरिक थे, हैं और बने रहेंगे |

आईपीएस अधिकारी अब्दुर रहमान ने ट्वीट करते हुए कहा कि

 

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 संविधान की मूल विशेषता के विरुद्ध है, मैं इस विधेयक की निंदा करता हूं, मैंने कल से कार्यालय में उपस्थित नहीं होने का फैसला किया है, मैं आखिरकार सेवा छोड़ रहा हूं |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब्दुर रहमान ने आगे लिखा, 

 

“यह विधेयक भारत के धार्मिक बहुलवाद के खिलाफ है, मैं सभी न्यायप्रिय लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से विधेयक का विरोध करें |

बता दें, नागरिकता संशोधन बिल पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्राप्‍त करने की छूट देता है. लोकसभा में सोमवार को विधेयक 80 के मुकाबले 311 मतों से पारित हो गया था. यह संविधान की बहुत मूल विशेषता के खिलाफ है” |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp