LIVE UPDATE

कांग्रेस ने तेज की निकाय चुनाव की तैयारी, वोटिंग से 11 दिन पहले PCC चीफ ने बदल दिए मंत्रियों के प्रभार जिले….देखें कौन से मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, पार्टी ने निकाय चुनाव जीतने के लिए मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंप दी है | स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिले का प्रभार दिया गया है, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग शहर दुर्ग ग्रामीण मुंगेली का प्रभार सौंपा गया है, वही कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को बेमेतरा रायपुर शहर रायपुर ग्रामीण का प्रभार दिया गया है, साथ ही वन मंत्री मोहम्मद अकबर को कवर्धा, राजनांदगांव शहर और राजनांदगांव ग्रामीण का प्रभार मिला है |

इसी तरह से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को रायगढ़ शहर और रायगढ़ ग्रामीण का प्रभार सौंपा गया है, वही राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, कोरिया और जांजगीर-चांपा का प्रभार दिया गया है | महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया को बालोद, धमतरी जिले का प्रभार मिला है, इसके साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को बलौदा बाजार, बिलासपुर शहर और बिलासपुर ग्रामीण जिले का प्रभार दिया गया है| पीएचई मंत्री रुद्र को महासमुंद गरियाबंद जिले का प्रभार मिला है, आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर ग्रामीण, जगदलपुर शहर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा का प्रभार सौंपा गया है | साथ ही संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को जशपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles