देश - विदेश
नए भवन की सजावट देखने पहुंचे भूपेश – महंत, कल राहुल करेंगे उदघाटन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शंकर नगर स्थित नए भवन का उदघाटन कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंग, इस भवन में उदघाटन से पूर्व सारी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, शैलेश नितिन त्रिवेदी, शैलश पांडेय, सुभाष धुप्पड सहित अन्य नेता पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भवन में चल रहे साज सज्जा के अंतिम चरण के कार्य को लेकर दिशानिर्देश भी दिए |

गौरतलब है कि कांग्रेस का नया प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन शंकर नगर में बनाया गया है. इस भवन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया है, इसका उदघाटन शुक्रवार को राहुल गांधी करेंगे | कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव इसी भवन से लडेगी | राहुल गाँधी कल दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे |
Leave a Reply