राजनीति

अजीत जोगी का बड़ा बयान : बोले- राहुल गांधी झीरम कांड के दोषियों का नाम सार्वजनिक करें नहीं तो पूरी कांग्रेस पार्टी को न्यायालय में घसिटूँगा


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के पूर्व, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा कि राहुल जी छत्तीसगढ़ आएं तो अपने साथ झीरम घटना के दोषियों के नाम की पर्ची और प्रमाण भी अपने जेब में लेते आएं। अजीत जोगी ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झीरम कांड पर चुप्पी साधे हुए है वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुछ नेता और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अपनी राजनीतिक रोटी सेकने झीरम कांड को लेकर आये दिन तथ्यहीन बयानबाजी करते हैं और दोषियों का पता होने की बात करते हैं।

अजीत जोगी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को पता है कि झीरम कांड का दोषी कौन है तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं प्रमाणों के साथ झीरम के दोषियों के नाम क्यों नही सार्वजनिक करते।

अजीत जोगी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा कि वर्ष 2013 में केंद्र में कांग्रेस सरकार होते हुए भी झीरम कांड की सीबीआई जांच क्यों नही कराई गयी। जोगी ने कहा कि राहुल गांधी के संरक्षण में ही छतीसगढ़ के कुछ एक नेता, झीरम के शहीदों की शहादत पर ओछी और द्वेषपूर्ण राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, झीरम के शहीदों के परिवार वालों को न्याय दिलाने नही लड़ रही है बल्कि छत्तीसगढ़ में अपना अस्तित्व बचाने झीरम घटना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp