LIVE UPDATE

दैनिक भास्कर के ग्रुप एडिटर कल्पेश याग्निक को खुदकुशी के लिए उकसाने पर महिला पत्रकार सलोनी अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज!….वायरल हुए आडियो में बेहद तनाव में लग रहे कल्पेश

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उन्हें 
खुदकुशी के लिए उकसाने
के आरोप में पुलिस ने उनकी एक पूर्व सहकर्मी के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया |

पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय याग्निक के परिजनों के बयान और मामले की शुरुआती जांच के आधार पर एक महिला पत्रकार के खिलाफ शहर के एमआईजी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अन्य सम्बद्ध धाराओं के तहत पंजीबद्ध किया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
January 10, 2026
रायपुर,10 जनवरी 2026: साहित्य जगत के चर्चित कवि‑लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मवीर सिंह के उपन्यास बुत मरते नहीं के दूसरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल्पेश याग्निक प्रमुख हिन्दी अखबार दैनिक भास्कर के समूह संपादक थे, उन्होंने इस अखबार की शहर के एबी रोड स्थित तीन मंजिला इमारत की छत से 12 जुलाई की रात में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी |  पुलिस के अनुसार  यह महिला पत्रकार पहले याग्निक के अखबार में ही काम करती थी, आरोप है कि अखबार की नौकरी से निकाले जाने के बाद वह याग्निक को मानसिक तौर पर परेशान कर रही थी जिससे वह तनाव में चल रहे थे, उन्होंने बताया, महिला पत्रकार को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है. हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
February 26, 2026
रायपुर 26 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि याग्निक ने अपनी मौत से कुछ ही दिन पहले इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय कुमार शर्मा से मिलकर उन्हें आपबीती सुनाई थी कि महिला पत्रकार उन्हें कथित तौर पर धमका रही है. शर्मा इस बात की पहले ही तस्दीक कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान याग्निक ने उन्हें बताया था कि महिला पत्रकार उन्हें धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने उसे अखबार की नौकरी पर बहाल नहीं कराया, तो वह उन्हें झूठे मामले में फंसाकर बदनाम कर देगी |

कल्पेश और महिला के बीच हुई बातचीत की आडियो क्लिप के कुछ अंश

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
April 1, 2026
डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़) डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़). यह समय उल्लास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल्पेश कह रहे हैं कि मैं चाहता हूँ कि उसका भविष्य अच्छा रहा, मुझे आपकी परेशानियां समझ आ रही है….मुझे क्या करना है सच बताइये…मैं पुरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूँ कि इस तरह के चीजों में बिलकुल ना जाये, ये गलत है…. आप बताइये मैं क्या कर सकता हूँ, क्योंकि उन्होंने तो साफ़ माना कर दिया है, वो किस्सा खत्म हो गया, अब मैं इस घड़ी में जब मैं संकट में हूँ, आप संकट में हैं तो क्या कर सकता हूँ, पुरानी बातों को हटाकर मुझे बताइये, कि ऐसा कोई गलत कदम ना उठ सके, मेरा सब कुछ ख़त्म हो गया |

Related Articles