LIVE UPDATE

बिल्हा में “रमन सरकार” के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्लाबोल, जमकर बरसे कांग्रेसी!….आंकड़ों के जादूगरी का खेल खेल रही सरकार, कांग्रेस मजदूर औऱ किसानों की पार्टी : विजय

फसल बीमा, सूखा राहत सहित बिल्हा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इसके साथ ही किसानों को मुआवजा बांटने में भेदभाव का आरोप लगाया।

शनिचरी बाजार चौक बिल्हा में सभा के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे । भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी व दमन का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी व्यास नारायण द्विवेदी ने विगत तीन चार वर्षों से सूखे की मार झेल रहे जिले के किसानों को फसल बीमा व सूखा राहत के नाम पर भाजपा शासन द्वारा किये जा रहे छल को घोर अमानवीय ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन कर रह गई है जिनके ईशारे पर सारी नीतियां और कामकाज तय होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
May 12, 2026
बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा ने विगत 15 वर्षों में प्रदेश की संपदा व खनिजों का दोहन निरंतर किया है, कमीशनखोरी व जुमलों की विशेषज्ञता वाली यह भाजपा सरकार धनबल व द्वेष फैलाकर नकारात्क राजनीति के माध्यम से सत्ता का खेल खेलती है जिसके लिए वर्तमान में भाजपा की बी टीम का सहारा लिया जा रहा है। हम सबको किसानों के लिए प्रदेश के हित के लिए जागरूक रहकर संघर्ष करना होगा तब हम इस अलोकतांत्रिक उन्मादी सरकार को सत्ता से बेदखल कर सुनहरे छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकेगें।

जिला कांग्रेस अध्य़क्ष विजय केशरवानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षों से जो झूठ और फरेब का खेल रमन सरकार द्वारा खेला जा रहा है उसका पर्दाफाश हम सबको मिलकर करना होगा। जिले व प्रदेश के मासूम किसानों के साथ भाजपा सरकार आंकड़ों की जादूगरी का खेल खेल रही है। किसानों को खाद, बीज, बिजली, डीजल के बढ़ते दामों जैसी समस्या के बाद फसल बीमा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। ब्याज मुक्त ऋण की बात करने वाले 12.5 प्रतिशत की दर से वसूली कर रहे हैं। कांग्रेस मजदूर और किसान की पार्टी है जो उनका दर्द समझती है और कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करती है आप सभी को अन्नदाता के हित में नीतियां बनाने वाली सरकार बनाना है और खुद कृषि नीति तय करनी है। राज्य में किसानों की विवशता आत्महत्या का विभत्स रूप ले रही है और रमन सरकार त्यौहार मना रही है। इस शर्मनाक राजनीतिक खेल को रोकने का जिला कांग्रेस कमेटी सभी जनमानस से आह्वान करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिल्हा विधानसभा के समन्वयक मोतीलाल वर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने संकल्प पत्र के अनुसार भाजपा सरकार से विगत चार वर्षों की धान के समर्थन मूल्य 2100 रू. व 300 रू. के बोनस सहित 2400 रू. प्रति क्विंटल की मांग करते हुए कहा कि रमन सरकार किसानों की कर्जदार है लगभग 900 रू. प्रति क्विंटल की दर से प्रदेश के किसानों को विगत वर्षों का बोनस दिया जाना चाहिए। यह देनदारी रमन सरकार पर है जिसे जनता ने 2400 रू. प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य के संकल्प पर सरकार में बिठाया था। सरकार किसानों को निरंतर प्रताड़ित कर रही है, राहत देने के बजाय किसानों से वसूली कर बीमा कंपनियों को कमाई करवाने के षड्यंत्र व कमीशखोरी में पूरी तरह लिप्त है।

किसानों मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर जिले के सभी तहसीलों का घेराव कर रही है इसी कड़ी में जिले के बिल्हा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर बिल्हा तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का घेराव कार्यक्रम 20 जुलाई को आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे शनिचरी बाजार चौक बिल्हा की किसान सभा से प्रारंभ यह आंदोलन तीन घंटे की सभा के बाद रैली की शक्ल में परिवर्तित होकर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों व कांग्रेसजनों को रोकने में पुलिस की भारी भरकम व्यवस्था भी असफल रही। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों व कांग्रेसजनों ने तहसील परिसर में घुस कर तहसील कार्यालय का घेराव किया व नायब तहसीलदार प्रकाश साहू को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपकर किसानों के लिए तत्काल राहत की मांग की।

शनिचरी चौक बिल्हा में दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर तीन घंटे चली किसान सभा को प्रदेश कांग्रेस सचिव अर्जुन तिवारी, महेश दुबे, बिल्हा के ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा, अंबालिका साहू ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। महिलाओं सहित सभी वर्गाें पर हो रहे अत्याचार व समाज में फैल रही अराजकता के मुद्दे पर राज्य शासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वरिष्ठ कांगे्रसी रणजीत सिंह खनूजा, जिला कांगे्रस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान, सुरेश केडिया, पथरिया ब्लाॅक अध्यक्ष नेतराम साहू, प्रकाश बिंदल व कार्यक्रम का संचालन कर रहे ब्रजेश दुबे ने फसल बीमा व सूखा राहत के तकनीकी विषयों की जानकारी आंकड़ों के सहित सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों व किसानों को उपलब्ध कराते हुए राज्य सरकार को अलोकतांत्रिक व किसान विरोधी बताया। सभा को जिला पंचायत सदस्य शशिकला घृतलहरे, मदन गर्ग, नानक रेलवानी, जगदीश कौशिक, मोहित आग्रे, अमित यादव, राजेन्द्र वर्मा, ब्रजेश शर्मा, विश्वनाथ मानिकपुरी, रामाधार टंडन, आदि ने भी संबोधित किया।

भाजपा की रमन सरकार के विरूद्ध आयोजित उक्त सभा, रैली, प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों व किसान प्रतिनिधियों में जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता लब्हात्रे, घनश्याम वर्मा, मनहरण लाल कौशिक, दिवाकर दुबे, मनोज पांडेय, राजा ठाकुर, लक्ष्मी नाथ साहू, रामायण रजक, रोमहर्ष शर्मा, देवी सिंह, श्याम आर्य, अशोक सूयवंशी, संपत जायसवाल, राजेश यादव, देवनाथ यादव, उमेश यादव, बबला साहू, संतोष पाटले, जीवन यादव, शिव यादव, राकेश यादव, मनहरण ध्रुव, मनोज मिरी, चंद्रप्रताप तिवारी, बुधारी गेंदले, शिवकली बंजारे, सीमा यादव, ज्वाला कौशिक, अमृता यादव, गौरी शंकर यादव, चमन लाल यादव, शमशूद यादव, अनिल चेलकर, भैरव चर्तुवेदी, वैशाखू मार्को, ज्वाला सन्नाढ़्य, आदि शामिल थे।

जिला कांग्रेस के महामंत्री व प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया है कि जिले के सभी तहसीलों में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी एवं राष्टीय व प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में तहसील कार्यालयों का घेराव कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन देकर किसानों के लिए समुचित पहल की मांग की गयी है। कोटा व मस्तूरी तहसील कार्यालयों का घेराव भी यथाशीघ्र कर क्षेत्र के किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जायेगी।

Related Articles