LIVE UPDATE

…जब IAS अफसरों ने कंधे पर खुद उठाईं बोरियां, मजदूरों के साथ घंटों करते रहे काम….जानिए क्या है पूरा मामला

केरल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण बहुत खराब हालात हैं और अब तक यहां करीब 324 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है । सेना और दूसरी इमरजेंसी फोर्स बाढ़ में फंसे लोगों की रात-दिन सहायता कर रहे हैं । इसी बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दो आईएएस अफसर चावल की बोरियां उठा रहे हैं और पीड़ितों की मदद कर रहे हैं ।
मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 14 में से 13 जिलों में फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है । सेना और दूसरी इमरजेंसी फोर्स बाढ़ में फंसे लोगों की रात-दिन सहायता कर रहे हैं। ऐसे में तमाम कर्मचारी हों या अधिकारी सब पीड़ित लोगों की मदद में जुटे हुए हैं ।
सोशल मीडिया पर जिनकी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें स्पेशल ऑफिसर जी राजामनीकियम आपदा प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सब कलेक्टर एनएस के उमेश को कंधों पर चावल की बोरी रखे हैं। ये दोनों लोग सोशल मीडिया पर और पीड़ितों के बीच हीरो बन चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जी राजामनिक्कियम फिलहाल केरल के वायनाड़ जिला कलक्टर हैं और उनके साथ आईएएस एनएसके उमेश हैं जो वायनाड के सब-कलक्टर हैं। इसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो चावल की बोरियां अपने कंधों पर रखकर सहायता कैंप में पहुंचा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles