LIVE UPDATE

दूसरी कार्यकाल का पहला बजट कल पेश करेगी मोदी सरकार….वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट करेंगी पेश….BJP घोषणापत्र के इन 6 मुद्दों को मिल सकती है बजट में जगह

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट कल शुक्रवार 5 जुलाई को पेश होगा। नवनियुक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2019-20 का पूर्ण बजट लोकसभा में 5 जुलाई को पेश करेगी। आम चुनावों के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष का अंतरिम बजट फरवरी में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था।

वही आज संसद में आर्थिक सर्वे और कल शुक्रवार को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा, सत्र का समापन 26 जुलाई को होगा | बताया जा रहा है कि मोदी सरकार इस बजट में कई सौगात दे सकती है, लोगों को भी इस बजट से भी काफी उम्मीदे है, मोदी सरकार गरीबी के खिलाफ जंग जीतने के लिए बेहतरीन प्लान का ऐलान कर सकती है. उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसानों को सीधे रकम जैसी मोदी सरकार की योजनाओं ने गरीबों को काफी प्रभावित किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
April 8, 2026
रायपुर, 8 अप्रैल 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनकम टैक्स छूट बढ़ा सकती है सरकार
आम नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर आ सकती है. इस बार बजट में पर्सनल इनकम टैक्स में छूट के दायरे को बढ़ाया जा सकता है. माना जा रहा है कि सरकार कंज्प्शन को बढ़ावा देने के लिए पर्सनल इनकम टैक्स में छूट का दायरा 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर सकती है |

चुनावों से पहले किये वादों में से ये छह मुद्दे बजट में भी देखने को मिल सकते हैं।
1 किसानों को ब्याज मुक्त किराया
2 बिना गिरवी रखें कारोबारियों को 50 लाख रुपये तक का लोन,
3 10,000 किसान को-ऑपरेटिव बनाना,
4 चीनी को पब्लिक वितरण सिस्टम (PDS) के तहत लाना,
5 आयुष्मान भारत का कवरेज बढ़ाना ताकि आशा और आंगनवाड़ी वर्कर को कवर किया जा सके,
6 जीएसटी (GST) नेटवर्क के तहत रिजस्टर्ड ट्रेडर्स को फायदा पहुंचाना,

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्ण बजट के बारे में जानिए
नई सरकार बनने के बाद सालभर की आमदनी और खर्चों का लेखा-जोखा जारी किया जाता है. इसे ही पूर्ण बजट कहते हैं. इसके जरिये सरकार की प्राप्तियों (इनकम) और खर्च का ब्योरा सरकार पेश करती हैं. इसके अलावा यह पूरे साल के लिए होता है. पूर्ण बजट में आंकड़ों के जरिये सरकार संसद को बताती है कि वह आने वाले वित्त वर्ष में किस चीज पर कितना पैसा खर्च करने वाली है |

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles