Breaking : दिल्ली से CM बघेल ने फोन कर DGP से ली राजनांदगांव नक्सली हमले की जानकारी, जवानों की बहादुरी और हौसले की तारीफ…DRG जवानों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, AK-47 समेत हथियार बरामद


राजनांदगांव-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी डीएम अवस्थी को फोन कर जानकारी ली । सीएम ने जवानों की बहादुरी और हौसले की तारीफ की । सीएम ने दिल्ली से डीजीपी से फोन पर जानकारी ली है । मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद रायपुर लौटेंगे |

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में 7 नक्सली मार गिराए गए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार बागनदी थाना क्षेत्र के शेरपार और सिटागोटा के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है | जवानों ने मुठभेड़स्थल से नक्सलियों के हथियार भी बरामद किए हैं |

डीजीपी डीएम अवस्थी के अनुसार मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि जिला पुलिस बल, डीआरजी और सीएएफ की टीम शनिवार सुबह पेट्रोलिंग के लिए निकली थी, इस दौरान बागनदी इलाके में छिपे नक्सलियों ने उनपर घात लगाकर हमला बोल दिया | जवाबी कार्रवाई हुए जवानों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया |
सूत्रों के अनुसार जवानों ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं, उन्होंने मुठभेड़स्थल से AK-47, एक 303 राइफल, 12 बोर बंदूक और अन्य सामग्री बरामद की है | अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है, सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग की जा रही है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp