LIVE UPDATE

तस्वीरों में देखिए : यहाँ अनारकली की तरह कलेक्टर ने दीवार में चुनवा दिया EVM को, लोगों को याद आई मुगल-ए-आजम फिल्म, अब प्रदेशभर में हो रही चर्चा

जिस तरह से फिल्म अनारकली में एक बादशाह ने अपने बेटे की प्रेमिका को दीवार से चुनवा दिया था, ठीक इसी तर्ज पर यहां ईवीएम को दीवारों में चुनवाने का मामला सामने आया रहा है |  बेमेतरा में चुनाव के बाद मुगले आजम फिल्म का उदाहरण देखने को मिला रहा है । बेमेतरा कलेक्टर महादेव कावरे ने सुरक्षा के मद्देनजर ईवीएम मशीन को स्टोर रूम में रखने के बाद दीवारों से चुनवा दिया है । यह देख लोगों को मुगल-ए-आजम फिल्म का सीन याद आ गया |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेमेतरा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदान केंद्रों को छोड़कर शेष स्थानों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ । मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा । देर रात तक ईवीएम मशीन बेमेतरा के स्ट्रांग रूम में पहुंचे । जहां बुधवार सुबह मंडी परिसर में कलेक्टर महादेव कावरे ने इवीएम मशीनों को सुरक्षित रखवाने के बाद दीवार में चुनवा दिया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेमेतरा जिले में यह पहली बार हो रहा जब इवीएम मशीनों को दीवार पर चुनवाया गया है । 11 दिसंबर मतगणना के दिन इवीएम मशीनों को निकाला जाएगा ।

बता दें कि बेमेतरा जिले में तीन विधानसभा ,साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में 729 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इसमें से ईवीएम वीवीपैड मशीन को बेमेतरा मंडी प्रांगण में रखा गया, जहां पर एक स्थान रूम बनाया गया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन को रखने के बाद वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं, ताकि उसे मॉनिटरिंग कर सकें । वहीं, कलेक्टर के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद भी उनके जो मेन गेट है, उसे दीवारों से चुनवा दिया गया है । सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे वहां पर सुरक्षा बल तैनात भी रहेंगे ।

Related Articles