LIVE UPDATE

तखतपुर में जोगी कांग्रेस और बसपा गठबंधन को बड़ा झटका!….बसपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज मोहन मिश्रा समेत सैकड़ों ने थामा कांग्रेस का दामन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री की रही अहम् भूमिका

चुनाव से पहले तखतपुर विधानसभा में जोगी कांग्रेस और बसपा के गठबंधन को बड़ा झटका मिलता दिखाई दे रहा है | तखतपुर विधानसभा में आज 200 से अधिक बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी एवं जिला महामंत्री अभिषेक सिंह राजा के नेतृत्व में कांग्रेस स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राज बब्बर के समक्ष गनियारी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रशिम सिंह को जीतने का संकल्प लिया | कांग्रेस में शामिल होने वालों में तखतपुर विधानसभा में बसपा से दावेदारी कर रहे मोहन मिश्रा, विधानसभा प्रभारी दिनेश यादव सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल हुए |


बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी रशिम सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार करने के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारक राज बब्बर गनियारी पहुंचे हुए थे, इसी दौरान तखतपुर विधानसभा के 200 से अधिक बसपा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी एवं जिला महामंत्री अभिषेक सिंह राजा के नेतृत्व में कांग्रेस स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राज बब्बर के समक्ष गनियारी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर जोगी कांग्रेस और बसपा के गठबंधन को बड़ा झटका दिया है |  कांग्रेस में शामिल होने वालों में तखतपुर विधानसभा में बसपा से विधायक के लिए दावेदारी कर रहे मोहन मिश्रा, विधानसभा प्रभारी दिनेश यादव, सुरेंद्र खंडे विधानसभा महासचिव, विनोद यादव नगर अध्यक्ष सकरी,  राजेश कुमार नगर सचिव सकरी, दुर्गेश चंदेल जोन प्रभारी खजुरी सेक्टर, अमित राजपूत सेक्टर अध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव  अध्यक्ष लाखासर, सुभाऊ राजपूत सेक्टर सचिव, अश्वनी यादव, कार्तिक ध्रुव गेंदराम कश्यप, भूपेंद्र तिवारी, विश्वनाथ रजक, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles