LIVE UPDATE

टिकट नहीं मिलने पर नाराज अम्बालिका साहू निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव,बिल्हा से दाखिल किया नामांकन.

प्रदेश कांग्रेस द्वारा कल दूसरे चरण के शेष बचे सीटों पर प्रत्याशियों के नाम ऐलान करने के बाद कांग्रेस में बगावत और विरोध की लहर शुरू हो गया है,कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने की मांग की जा रही है,वही कुछ सीटों पर टिकट नहीं मिलने से नाराज दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दी है,लम्बे समय से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रही अम्बालिका साहू टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दी है,अम्बालिका साहू ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया है,अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ेगी.बता दें कि अम्बालिका साहू वर्तमान में महिला कांग्रेस पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष है और इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है |

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला को विधायक प्रत्याशी बनाया है.जबकि इस क्षेत्र से लम्बे समय से अम्बालिका साहू विधायक के लिए दावेदारी कर रही थी,और उन्हें बिल्हा से मजबूत दावेदार भी माना जा रहा था,कल प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के बाद टिकट नहीं दिए जाने पर अम्बालिका साहू ने आज बिल्हा से नामांकन दाखिल कर दी है,अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ेगी,अभी वे वर्तमान में महिला कांग्रेस पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष है और इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles