जोगी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 24 घंटे के भीतर गिरा दूसरा विकेट, अब पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा दामन


जोगी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका मिलता दिखाई दे रहा है | पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है | गुरुवार को पार्टी के युवा नेता विनोद तिवारी ने पार्टी छोड़ी थी | भेड़िया ने आज राजीव भवन में पूर्व विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए | 

बता दें कि डोमेन्द्र भेड़िया डौंडीलोहारा से कांग्रेस से विधायक रह चुके है और फिलहाल जोगी पार्टी के बस्तर प्रभारी बनाये हुए थे, साथ ही जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, कोर कमेटी के सदस्य थे | भेड़िया ने जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आज कांग्रेस भवन में सब के सामने कांग्रेस में प्रवेश किया | प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया | एक दिन पहले कल जोगी कांग्रेस के युथ विंग के अधयक्ष विनोद तिवारी ने कांग्रेस में शामिल होकर जोगी कांग्रेस को झटका दिया था | पिछले 24 घंटे के भीतर जोगी कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने उनका दामन शोधक कांग्रेस का दामन थाम लिया है |

पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने कांग्रेस में वापसी की | धीरे धीरे एक के बाद एक जोगी कांग्रेस के कई बड़े नेता जोगी का साथ छोड़कर कांग्रेस में वापसी कर रहे है, अभी चुनाव कुछ माह बाकि है ऐसे में उम्मीद लगा सकते है की जोगी कांग्रेस के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp