LIVE UPDATE

जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ेगी रेणु जोगी,छाजका सुप्रीमों अजित जोगी ने किया ऐलान,कल दाखिल करेगी नामांकन…

कांग्रेस से टिकट नहीं दिए जाने पर अब मैडम जोगी जनता कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ेगी,जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजित जोगी ने कोटा विधानसभा से डॉ रेणु जोगी को जनता कांग्रेस की निशान पर चुनाव लड़ने की ऐलान की है,आज रेणु जोगी ने जनता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली,पार्टी ने कोटा विधानसभा के प्रत्याशी बनाया है,रेणु जोगी कल नामांकन दाखिल करेंगे ,बता दें कि रेणु जोगी वर्तमान में कोटा विधायक है |

बता दें कि कुछ दिन पहले जनता कांग्रेस के नेता विसंभर गुलहरे ने रेणु जोगी के लिए कोटा से नामांकन फॉर्म ख़रीदा था,हालंकि बाद में रेणु जोगी इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी नहीं होने की बात कही थी,शायद उनको उम्मीद था की कांग्रेस उन्हें टिकट दे सकती है,रेणु जोगी की टिकट काटकर उनके जगह कोटा से विभोर सिंह को प्रत्याशी बनाएं जाने के बाद,जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजित जोगी ने ऐलान करते हुए कहा कि रेणु जोगी अब जनता कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ेगी,अजित जोगी ने बताया कि रेणु जोगी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है,कल शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेगी,हालंकि इस बारे में रेणु जोगी की ओर से किसी भी तरह की बयां नहीं आया है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles