LIVE UPDATE

Breaking : छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल लाने वाले मंतूराम पवार की BJP से छुट्टी, पार्टी हाईकमान ने जारी किया निष्कासन आदेश….पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दिए थे संकेत

छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में एक बार फिर से विस्फोट करने वाले मंतूराम पवार को बीजेपी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है | बीजेपी संगठन मंतूराम पवार को पार्टी से बाहर निकालने का फैसला ले ली है | पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में मंतूराम पवार को भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने मंतूराम पवार की निष्कासन का आदेश जारी किया है ।

अंतागढ़ टेपकांड से दुरी बनाकर चलने वाले 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के मुखिया रहने वाले डॉ. रमन सिंह का नाम अंततः अंतागढ़ टेपकांड मामले में सामने आ ही आया है, मंतूराम पवार ने कोर्ट को दिए लिखित बयान में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर सीधे आरोप लगाए हैं, मंतूराम ने कहा कि उन्हें अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बड़े नेताओं ने संपर्क किया, इसमें पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, अजीत जोगी, अमित जोगी के नाम भी शामिल हैं | साढ़े 7 करोड़ रुपये का लालच देकर उनकी नाम वापसी कराई गई | इस मामले में पूरा लेनदेन तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत के घर में हुई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
April 11, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय के प्रभार वाले जिले जीपीएम में नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंतूराम के आरोप पर डॉ. रमन सिंह का कहना है कि कि मंतूराम पवार को दिव्य ज्ञान दिया गया, उसके बाद वो उनपर झूठा आरोप लगा रहे हैं | इसी मामले में ईडी से शिकायत पर रमन सिंह ने कहा कि जब मंतूराम खुद कह रहा है कि उसे एक रुपये भी नहीं मिला तो शिकायत कैसी? केस जो बनाया है उसकी भूमिका को ही समाप्त करने का काम कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि मंशा साफ नजर आ रही है कि दंतेवाड़ा चुनाव में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, उन्हें लगता है कि डॉ. रमन सिंह को निशाना बनाया जाए, जिससे आने वाले दिनों में कोई दिक्कत ही ना हो |

ये खबर भी पढ़ें…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
April 14, 2026
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles