LIVE UPDATE

कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा की बेटी तूलिका कर्मा का कथित ऑडियो वायरल, कहा- जब चाहूंगी भेज दूंगी जेल, SP साहब ने साफ नाम लिया था तुम्हारा….

छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के दौरान सियासी पारा पूरी तरह से उफान में नजर आ रहा है, इन दिनों दंतेवाड़ा महिला कांग्रेस नेत्री तूलिका वर्मा का एक कथित ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है, वायरल ऑडियो में दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा की बेटी तूलिका कर्मा के आवाज होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस नेत्री एक व्यक्ति को धमकी देते नजर आ रही है, आडियो में कथित तौर पर तूलिका कर्मा जेल भेजने की धमकी देती सुनाई पड़ रही है । आडियो के दूसरी तरफ एक युवक की आवाज है, जो तूलिका को बुआ कहकर संबोधित करता सुनाई पड़ रहा है । इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सियासत तेज हो गई है |

कांग्रेस नेत्री तूलिका कर्मा के कथित वायरल ऑडियो में कह रही है कि ‘बहुत हिम्मत हो गई है. जब चाहूंगी तब जेल भेज दूंगी | एसपी कमलोचन साहब ने साफ नाम लिया था तुम्हारा, नक्सलियों की मीटिंग में जाते हो, उनके लिए काम करते हो, हम तो अपना समझ कर छोड़ते रहे, अब तुम देख लेना |

ये खबर भी पढ़ें…
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
April 11, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय के प्रभार वाले जिले जीपीएम में नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इसके जवाब में दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि अपना नाम कटवा देंगे बुआ|  इस व्यक्ति का नाम पवन कर्मा बताया जा रहा है, जो आलनार का रहने वाला बताया जा रहा है. इस ऑडियो में एक और नाम का जिक्र किया गया है, उसका नाम सुखनाथ बताया जा रहा है | उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी के इस आडियो ने दंतेवाड़ा चुनाव में एक नया विववाद खड़ा कर दिया है, हालाँकि कांग्रेस पूरे मामले से किनारा करती दिख रही है । कांग्रेस इसे विपक्ष की साजिश बता रहे हैं । इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सियासत तेज हो गई है |

ये खबर भी पढ़ें…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
April 14, 2026
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles